हमला करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना नयागांव पुलिस द्वारा झगडे के दौरान चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक छुरा व अवैध असलहा कारतूस बरामद।

घटना का विवरण:-
दिनांक 14.03.2024 को वादी श्री राजीव कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 13.03.2024 समय शाम 18.30 बजे अभियुक्त सुभाष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा वादी के भाई सन्दीप के साथ गाली गलौज की गयी तथा मना करने पर छुरा निकालकर वादी के भाई सन्दीप की गर्दन पर मार दिया। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 17/24 धारा 307,324,504 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष उपरोक्त के विरुद्द पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
दिनाँक 14.03.2024 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/24 धारा 307,324,504 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त सुभाष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गुनामई थाना नयागंव जनपद एटा को समय करीब 13.35 बजे गुनामई मोड से एक देशी तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक छुरा सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना नयागांव पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी/ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-सुभाष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव जनपद एटा।

बरामदगी

  1. 1 देशी तमंचा 2 जिन्दा कारतूस(315 बोर)
  2. 1 छुरा (चाकू)।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1-थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर
2.उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
3-उ0नि0 जयशंकर पाण्डेय
4-का0 मनोज कुमार 5. कां0 1112 गौरव कुमार 6. चालक सतेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks