जिलाजज/अध्यक्ष,जिविसेप्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु बैंकों से आये प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

एटा – एटा 6 मार्च 2024(सूवि) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 9 मार्च 2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
दिनांक 9 मार्च 2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद एटा में प्रसार प्रसार हेतु आज दिनांक 6 मार्च 2024 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के द्वारा रैली में समस्त बैंकों से आये हुए प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों, ई&डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के अन्तर्गत वादों] मोटर दुर्घटना प्रतिकार, दाण्डिक वादों धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वाद, राजस्व वादों के साथ-साथ ई-चालानों से संबंधित वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जा सके, की आवाज आम जनमानस तक पहुँच सके व आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में श्रीमती अनीता राज, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, एटा, अहमद उल्लाह खाँ,एमएसीटी एटा, श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, एस.सी./एस.टी, एक्ट, एटा, अली रज़ा, विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, एटा, विकास गुप्ता, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा, कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा, श्रीमती कामायनी दुबे,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एटा, आदि न्यायिक अधिकारीगण, बैंक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि उपस्थित रहे।