
एटा, उपायुक्त उद्योग प्रेमकान्त ने बताया है कि दिनांक 20-02-2024 को पी०एम० विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद एटा के राजकीय आई०टी०आई०, सभागार, एटा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एम०एस०एम०ई०, विकास संस्थान (भारत सरकार) आगरा की संयोजक सतविंदर कौर, वरिष्ठ सॉख्यिकीय अधिकारी आगरा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में जनपद के ग्राम प्रधानों, जन सुविधा केन्द्र संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंन्त्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार की अति महत्वांकाक्षी योजना है. जनपद एटा को 1200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष में कुल 2745 आवेदन पत्र पोर्टल पर प्राप्त हुये थे, जिनमें से 742 का प्रथम स्थलीय सत्यापन तथा 685 का द्वितीय स्थलीय सत्यापन कराया जा चुका है। योजनान्तर्गत जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत कारीगरों को विभिन्न 18 ट्रेडों कुम्हार, बढई, मूर्तिकार, अरत्र निर्माण, डलिया चटाई व झाडू बनाने वाले, सुनार, नाव बनाने वाले, गुडिया व खिलौने बनाने वाले, मोची, लुहार, धोबी, राजमिस्त्री, ताला बनाने वाले, हथौडा व टूलकिट बनाने वाले, दजी मछली का जाल बनाने वाले मालाकार तथा नाई का कार्य करने वाले कारीगरों का चयन करके उनकी आजीविका को सुदृद्ध करने व उनमें कौशलबुद्धि हेतु 05 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
प्रशिक्षिणोपरान्त कारीगरों को सम्बन्धित ट्रेड की टूलकिट खरीदने हेतु रू0 15,000 का ई- वाउचर प्रदान किया जायेगा। टूलकिट प्राप्त कर रोजगार प्रारम्भ करने के इच्छुक लाभार्थियों को, उनके व्यवसाय प्रयोजन हेतु रू० 1. 00 लाख तक का बिना गारन्टी के 05 प्रतिशत सामान्य ब्याज दर पर बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त ऋण को 18 माह में चुकता करने पर, लाभार्थी को कौशल उन्नयन हेतु 10 दिन का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा एवं पुन लाभार्थी के इच्छुक होने पर, दूसरी बार रू0 2.00 लाख तक का ऋण बिना गारन्टी के 05 प्रतिशत सामान्य ब्याज दर से दिलाया जायेगा।
उक्त योजना के अन्तर्गत पात्रता की शर्तें हैं- अभ्यर्थी उल्लिखति 18 परम्परागत ट्रेड से सम्बन्धित होना अनिवार्य है। उसकी आयु 18 वर्ष से कम न हो, एक परिवार वे एक ही व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान कराया जायेगा। यदि अभ्यर्थी के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, तो वह इस योजना में पात्र नहीं होगा। इस योजना का पंजीकरण एवं आन लाइन आवेदन पत्र वेबसाइट www.pmvishwakarma.gov.in पर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में डा० अवधेश कुमार बाजपेयी, मुख्य विकास अधिकारी, संदीप जैन, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सुशील गुप्ता भैया जी, महामन्त्री भजपा, प्रेमकान्त उपायुक्त उद्योग, बांकेलाल सहायक आयुक्त उद्योग, अनिल शर्मा सहायक आयुक्त उद्योग, के०के० चौहान, जिला पंचायतीराज अधिकारी, गणेश चन्द्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पचायत चोचावनगाँव, शाहपुर मिलावली, उददनपुर रामनगर, नौराई, पवहा, कुवरपुर, पौण्डरी, मीसाखंर्द, नरौरा, खकरई, खेडिया ताज, अहमदाबाद, लिोकपुर नगता कुबेरपुर, बेदुला, बलेसरा, मण्डनपुर, अढापुरा, धुआर्द, गदनपुर उपस्थित थे। साथ ही जनपद के जनसुविधा केन्द्र, के अनेकों संचालक उपस्थित रहे। अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।