
एटा जिला कांग्रेस कार्यालय धान मील वाली गली एटा पर श्री मती ममता राजपूत प्रांतीय अध्यक्ष ब्रज जोन महिला कांग्रेस ने नैना शर्मा एडवोकेट को ब्रज जोन उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश महाचिव बनाये पर हर्ष व्यक्त किया गया।
नैना शर्मा एडवोकेट प्रदेश महासचिव ब्रज जोन महिला कांग्रेस ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पुरी तरह निभाउंगी ।
गंगा सहाय लोधी ने कहा की आज आज नैना शर्मा एडवोकेट और हर्ष वर्धन बौद्ध एडवोकेट ने एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए आवेदन दिया है।
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने ब्लॉक अध्यक्ष,और नगर अध्यक्षों से कहा की जल्द से जल्द कमेटी और बूथ प्रभारियों की लिस्ट कांग्रेस कार्यालय पर जमा करे।इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को पुरी तागत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा, राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशो का पालन करते हुए पार्टी मे कांग्रेस पदाधिकारी सक्रियता से जुट जाए।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बिनीत पारासर बाल्मीकि प्रदेश सचिव बैठक की अध्यक्षता गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष एवं संचालन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया।
इस अवसर पर बिनीत पारसर बाल्मीकि प्रदेश महासचिव,गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष,ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,ज्योति सोलंकी, सुभाष सागर एडवोकेट जिला महासचिव, आशिफ हुसेन भोले पूर्व शहर अध्यक्ष, नैना शर्मा एडवोकेट,हर्ष वर्धन बौद्ध एडवोकेट,संतोष गौतम एडवोकेट,संजीव गुप्ता,अमीर अली, संजेश यादव रामू,ओमबीर राजपूत,जीतेन्द्र राना,अरविन्द कुमार,कौशल कश्यप,निकोलस यादव,ज्ञान सिंह,आदि।