
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिहं के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअस0– 04/2024 धारा 452, 376, 504, 506 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ वरुन उर्फ पोपा पुत्र बाचाराम निवासी शाहपुर मिलावली थाना बागवाला एटा को आज दिनांक 09.02.2024 को रामपुर तिराहा अलीगंज रोड से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- धर्मेन्द्र उर्फ वरुन उर्फ पोपा पुत्र बाचाराम निवासी शाहपुर मिलावली थाना बागवाला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- उ0नि0 श्री सुशील कुमार
- का0 नीरज कुमार।