
एटा जिला कांग्रेस कार्यालय एटा पर प्रदेश महासचिव एटा लोकसभा कोर्डिनेटर कुमुद गंगवार ,प्रदेश सचिव एटा प्रभारी धर्मेंद्र लोधी एवं पूर्व सांसद श्री मती सत्याबहन ने प्रेस वार्ता मे कहा आपके सादर संज्ञान में लाना है कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौप होकर दिन-प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 की एन०सी०आर०बी० रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं।
महामहिम जी हालात कितने बदत्तर हो गये हैं इसे इससे ही समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिनांक 02 नवम्बर, 2023 को आई. आई.टी. बी.एच.यू. की छात्रा की तीन भाजपा के युवाओं द्वारा बेखौफ होकर जबरन गनप्वाइंट पर नग्न वीडियो बनायी गयी और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महामहिम जी दिनांक 05 नवम्बर, 2023 को सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं 08 नवम्बर, 2023 को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर लेने और आरोपियों की पुष्टि होने के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें बचाने की नीयत से मध्य प्रदेश चुनाव में भेज दिया गया।
महामहिम जी आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लग गये, इस पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है कि क्या 5 राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी? अगर छात्रों और माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी का इस मामले पर दबाव नहीं होता तो शायद ही आरोपी पकड़े जाते। महामहिम जी यह स्पष्ट रूप से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य तो यह है कि यह घटना भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है और इस घटना को अंजाम देने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी रहे हैं।
महामहिम जी उपरोक्त तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए हम कांग्रेसजन आपसे मांग करते हैं कि-
- उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये।
- वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे।
- माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी द्वारा घटना में भाजपा से सम्बन्धित लोग शामिल हैं कहने पर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है। माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी का यह कथन बाद में सच साबित हुआ, अतः उनके ऊपर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाये।
प्रेस वार्ता मे गंगा सहाय लोधी,ठाकुर अनिल सोलंकी , मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट पीसीसी,आदर्श मिश्रा डेनी ,नैना शर्मा एडवोकेट पीसीसी, नीलमा राज पीसीसी ,विमल यादव एडवोकेट पीसीसी, अरुणेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, राजेंद्र यादव फौजी, संजय यादव,आनंद पाल बघेल फौजी, नन्द लाल यादव, गीतम सिंह राजपूत, जीतेन्द्र राजपूत, योगेश यादव,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,जीतेन्द्र राना,मधुर कान्त कश्यप,संदीप प्रतिहार,मोहम्मद तस्बबूर,मोहम्मद बसीम सलमानी, आमिर अली, नौसाद अली, मुकेश बघेल,लल्ला भाई,देवेंद्र राजपूत एडवोकेट,हर्ष वर्धन बौद्ध एडवोकेट,कुलदीप पांडये, राजबहादुर शाक्य,अशोक पालिवाल,डाक्टर सुरेंद्र सिंह शाक्य,ओमबीर राजपूत,उमेश राजपूत,जीतेन्द्र राजपूत, भानू सोलंकी ,सागर सोलंकी, बिट्टू भाई आदि।