संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 जनवरी को हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च का किया समर्थन, कहा : सभी कोयला ब्लॉकों का रद्द करो आबंटन

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), छत्तीसगढ़

संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 जनवरी को हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च का किया समर्थन, कहा : सभी कोयला ब्लॉकों का रद्द करो आबंटन

रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 जनवरी को हसदेव में आयोजित नागरिक प्रतिरोध मार्च का समर्थन करते हुए इस क्षेत्र के सभी कोयला ब्लॉकों का आबंटन रद्द करने की मांग की है। किसान मोर्चा ने हसदेव से संबंधित मुद्दों पर चिंता रखने वाले सभी संवेदनशील नागरिकों, ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, आदिवासी, दलित और किसान संगठनों से इस प्रतिरोध मार्च का समर्थन करते हुए इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि हसदेव में एक भी पेड़ की कटाई केंद्र और राज्य सरकार दोनों की सहमति के बिना नहीं हो सकती, इसलिए नव निर्वाचित भाजपा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार पर दोषारोपण करके बच नहीं सकती। भाजपा सरकार को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का पालन करना चाहिए, जिसमें हसदेव को खनन मुक्त रखने का संकल्प किया गया है। इसके लिए हसदेव क्षेत्र के सभी कोयला खदानों का आबंटन रद्द किया जाना चाहिए। खनन के लिए अपनी स्वीकृति न देने के लिए भाजपा राज्य सरकार से अपील करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि आदिवासी हितों की रक्षा करने, पर्यावरण और जैव विविधता को बचाने के लिए हसदेव क्षेत्र में खनन परियोजनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जाना जरूरी है।

संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति की आज हुई बैठक ने ट्रक ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र में काबिज भाजपा सरकार आम जनता के साथ विचार विमर्श किए बिना और संसदीय प्रक्रिया को नजरंदाज करके, केवल अपने बहुमत के बल पर तानाशाहीपूर्ण तरीके से देश के कानूनों में जन विरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त बदलाव कर रही है। किसान मोर्चा ने नए परिवहन कानून को वापस लेने की मांग की है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। किसान मोर्चा ने बिना किसी वैकल्पिक योजना के पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा लागू सामाजिक कल्याण योजनाओं पर भाजपा सरकार द्वारा रोक लगाए जाने की निंदा की है और न्याय योजना के तहत बजट में किसानों के लिए स्वीकृत इनपुट सब्सिडी को वितरित करने की मांग की है। समन्वय समिति ने कहा है कि वैकल्पिक कृषि नीतियों पर पूरे प्रदेश में एक पखवाड़े का अभियान चलाकर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैलियां आयोजित करने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

(संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित संजय पराते, जनकलाल ठाकुर, सौरा यादव, विश्वजीत हरोड़े और नरोत्तम शर्मा की ओर से जारी)


Sanyukt Kisan Morcha (SKM), Chhattisgarh

Press Release: 03.01.2024

Sanyukt Kisan Morcha supported the Nagrik Pratirodh march in Hasdev on January 7, said: Cancel the allocation of all coal blocks

Raipur. Samyukta Kisan Morcha, supporting the Nagrik Pratirodh march organized in Hasdev on January 7, has demanded cancellation of allocation of all coal blocks in the region. Kisan Morcha has appealed to all sensitive citizens, trade unions, social organizations, environmental activists, tribal, Dalit and farmer organizations who are concerned about issues related to Hasdev to support this resistance march and participate in it.

In a press statement issued here today, the Sanyukt Kisan Morcha has said that not a single tree can be cut in Hasdev without the consent of both the Central and State Governments, hence the newly elected BJP government cannot escape by blaming the previous Congress government. The BJP government should follow the resolution passed unanimously in the Assembly, in which it has been resolved to keep Hasdev mining free. For this, the allocation of all the coal mines of Hasdev area should be cancelled. Appealing to the BJP state government for not giving its approval for mining, the Samyukt Kisan Morcha has said that it is necessary to put a full stop to the mining projects in Hasdeo area to protect tribal interests, environment and biodiversity.

The meeting of the coordination committee of the SKM held today, while supporting the nationwide strike of truck drivers, has said that the BJP government in power at the Center is acting in a dictatorial manner only on the strength of its majority, without consulting the general public and ignoring the parliamentary process. In a way, anti-people and pro-corporate changes are being made in the laws of the country. Kisan Morcha has demanded withdrawal of the new transport law.

SKM also expressed its concern over the increasing inflation and unemployment in the state. The Kisan Morcha has condemned the BJP government’s decision to put on hold the social welfare schemes implemented by the previous Congress government without any alternative schemes and demanded distribution of the input subsidy approved for farmers in the budget under the NYAY scheme. The coordination committee has said that a plan is being made to organize tractor rallies on January 26 by running a fortnight campaign in the entire state on alternative agricultural policies.

(Issued on behalf of Sanjay Parate, Janaklal Thakur, Saura Yadav, Vishwajit Harode and Narottam Sharma present in the coordination committee meeting of the United Kisan Morcha)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks