ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम

ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर । राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड लोटन बाजार में संस्था मेंसर्श फाल्कन लखनऊ के जरिए जनजगरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में एलईडी वन होर्डिंग बैनर ग्राफिटी आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत में जन जागरूकता फैलाई जाएगी ग्राम पंचायत में एलईडी वैन के माध्यम से पेयजल स्वच्छता पर आधारित फिल्म दिखाकर लोगों को पेयजल स्वच्छता के बारे में अवगत कराया जाएगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास राम परवेश सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदानंद वर्मा एवं जल जीवन मिशन की टीम से जिला परियोजना समन्वयक तौक़ीर आज़म सहायक गोविंद सिंह तरुण त्रिपाठी अनिल निषाद विजय पाल समस्त ग्राम पंचायत से आए ग्राम प्रधान पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी एवं मीडिया से पत्रकार बंधु कार्यक्रम मैं उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने अपनें संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में परिवर्तन लाएंगे और लोग पेयजल और स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे कार्यक्रम के पश्चात खंड विकास अधिकारी व ए डी ओ पंचायत ने अपनी शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks