प्रथम महिला अध्यापिका माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती का कार्यक्रम

विश्व मानवाधिकार राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में मनायी गई प्रथम महिला अध्यापिका माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती का कार्यक्रम
आज दिनांक 03/01/2024 में विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण “ट्रस्ट” भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद के एम.एस.के.डी.पब्लिक स्कूल(परिसर) मोहल्ला रमुवापुर (परम हंस बाबा बन्नी )में भारत देश की प्रथम महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेरणा स्रोत महान समाजसेवी माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर, राष्ट्रीय महा सचिव रवि लाल रस्तोगी, प्रदेश न्याय एवं विधि सलाहकार मंत्री चक्रसुदर्शन पांडेय एवं राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सन्तोष पांडेय,ओम प्रकाश शुक्ला ने माता सावित्री बाई फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया । ओम प्रकाश शुक्ला जी ने माता जी के शिक्षा के योगदान पर विशेष चर्चा किया। मोहमद समीम सलमानी जी को तहसील महमूदाबाद से उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में अनिल वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, बैजनाथ रावत, लालू प्रसाद वर्मा,
, जितेन्द्र कुमार, राम जतन भगत, महावीर, सुमेरी लाल, अवधेश, मो शरीफ, राम खेलावन, विवेक विश्वकर्मा ,ज्योतिष श्रीवस्तव मंडल प्रचार मंत्री लखनऊ, रामधार आदि सदस्य व पधाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks