स्थाई शेल्टर होम का किया औचक निरीक्षण शेल्टर होम में रहें साफ-सुथरे बिस्तर, गर्म पानी व अलाव की व्यवस्था की जाये सुनिश्चित -जिलाधिकारी

बरेली, 02 जनवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज नगर निगम जोनल कार्यालय के पास, प्रेम नगर स्थित स्थाई शेल्टर होम का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि रेलवे व बस स्टेशनों पर शेल्टर होम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने निर्देश दिये कि शेल्टर होम में रह रहे लोगों के लिये गर्म पानी, साफ-सफाई तथा अलाव आदि की व्यवस्था रखी जाये, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने शेल्टर होम रजाई व गद्दों को भी देखा और निर्देश दिये कि साफ-सुथरे बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी को केन्द्र व्यवस्थापक ने अवगत कराया कि शेल्टर होम में 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जिसमें से 14 पुरुष तथा 11 महिलाएं रह सकती हैं।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks