जनपद न्यायालय के सभागार में मनाया संविधान दिवस पखवाड़ा

अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों को जाने नागरिक
जनपद न्यायालय के सभागार में मनाया संविधान दिवस पखवाड़ा
प्रत्येक व्यक्ति को मिले न्याय यही अधिवक्ता परिषद का ध्येय
एटाः मंगलवार को जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में अधिवक्ता परिषद की एटा इकाई द्वारा संविधान दिवस पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले यही परिषद का मूल ध्येय बताया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए आचार्य वागीश शास्त्री ने सविधान की आवश्यकता और उसके प्रभाव को समझाया। उन्होंने कहा कि संविधान मे ंवर्णित नागरिकों के मूलभूत अधिकारों को जानने से पूर्व मूलभूत कर्तव्यों को जानने की जरूरत है। जब प्रत्येक नागरिक अपने मूलभूत कर्तव्यों को जानेगा और पालन करेगा तो विभिन्न समस्याओं का समाधान स्वयमेव ही हो जाएगा। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रवींद्र कुमार प्रथम ने अपने विचारों से सभागार में मौजूद लोगों को अभिभूत किया तथा प्रत्येक जन तक कानून की जानकारी पहुंचाने के लिए अधिवक्ताओं को आगे आने के लिए कहा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राखी शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्र मोहन अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री शंकर सैनी, प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, जिला महामंत्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए परिषद के उद्देश्यों को बताया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक तिवारी, नारायण भास्केर उपाध्याय, डीजीसी क्रिमिनल रेशपाल सिंह राठौर, डीजीसी सिविल प्रदीप कांत त्रिपाठी, डीजीसी रेवेन्यू जितेंद्र कुमार, एडीशनल स्टेंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल भारत सरकार डा. अरुण कुमार उपाध्याय,  सूचना प्रसार प्रचार प्रमुख नितिन चंद्रेश शर्मा, मासिक बैठक प्रभारी हृदेश उपाध्याय, रजत किशन माथुर, विजेंद्र सिंह चौहान, तरुण कुमार चौहान, ओजस मिश्रा, सुबोध मिश्रा, हरिओम शर्मा समेत काफी संख्या में अधिवकता मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks