अधिवक्ता परिषद जनपद एटा इकाई ब्रज क्षेत्र के तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन

एटा,अधिवक्ता परिषद जनपद एटा इकाई ब्रज क्षेत्र के तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन जनपद न्यायालय के केंद्रीय कक्ष में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जनपद न्यायाधीश एटा रविन्द्र कुमार एवं मुख्य वक्ता के रुप में आचार्य बागीश जी गुरुकुल एटा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती राखी शर्मा प्रदेश महामंत्री ब्रज क्षेत्र एवं चंद्र मोहन सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति अधिवक्ता परिषद एवं शंकर सैनी प्रदेश मंत्री कार्यकारिणी उपस्थित रहें। कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चन्द्र मोहन जी, प्रांतीय सहबोधिक प्रमुख एड सुभाष शर्मा,शंकर सैनी प्रदेश मंत्री अधिवक्ता परिषद सहित जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार द्वारा संबोधित किया गया। वही मुख्य वक्ता के रूप में आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे बागिश जी द्वारा अपना संबोधन दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य मिश्र अध्यक्ष अधिवक्ता इकाई एटा द्वारा व संचालन महामंत्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।इस अवसर पर एड नितिन चंद्रेश शर्मा, एड हृदेश उपाध्याय, एड नारायण भास्कर उपाध्याय,अशोक सिकरवार अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा,महासचिव गिरीश शर्मा ,यतींद्र पालीवाल,कर्मवीर सिंह,आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks