
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 03 सटोरियों को कुल 950 रूपये एवं सट्टा पर्ची सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2024 को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए, 01 अभियुक्त को 500 रूपये एवं सट्टा पर्ची सहित समय करीब 19.00 बजे अम्बेडकर की मूर्ति के पास कस्बा व थाना मारहरा से तथा 02 अभियुक्तों को 450 रूपये व सट्टा पर्ची सहित समय करीब 19.30 बजे ग्राम नगला कलुआ थाना मारहरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थल से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1.प्रेमपाल उर्फ पप्पू पुत्र महाराज सिंह
2.सोनपाल पुत्र लालाराम निवासीगण ग्राम नगला कलुआ थाना मारहरा जनपद एटा।
- मनोज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सिरसाबदन थाना मारहरा जनपद एटा। बरामदगी का विवरण –
- 450 रूपये व पर्चा सट्टा व पैन्सिल (अभियुक्त प्रेमपाल तथा सोनपाल से)
- 500 रूपये व सट्टा पर्ची (अभियुक्त मनोज कुमार से)
कुल 950 रूपये
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 अशोक कुमार
- उ0नि0 अमरीश कुमार
- का0 हरिओम
- का0 विक्रान्त चौधरी
- का0 अनुज कुमार