यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

एटा – द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा लोगों को दी यातायात नियमों की जानकारी, यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन समारोह बीपीएस पब्लिक स्कूल, विद्या विहार जी.टी रोड एटा में आयोजित हुआ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह में एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन करनें से दुर्घटनाओं को कम व रोका जा सकता है। यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा छोटी-मोटी सावधानियां बरतने से हम स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से होती है। इन्हें रोकने के लिए वाहन चलाते समय प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा निमयों का पालन करना होगा। तेज गति से वाहन न चलाएं, किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें तथा यातायात संकेतांकों का स्वयं पालन करें। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। समाज में नई चेतना और जागृति पैदा करने में स्कूली बच्चे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों के साथ आस- पड़ोस तथा नाते-रिश्तेदारों को भी सही राह दिखा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की वे अपने घरों में लोगों को बाइक चलाने में हेलमेट का उपयोग करने तथा दो से अधिक की सवारी नहीं करने की बात बतायें।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने वालों लोगों को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री आलोक कुमार, कमांडेंट होमगार्ड्स श्री विनोद कुमार शाक्य, एआरटीओ श्री सतेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, पीटीओ श्री अभिनव चौधरी, प्रभारी यातायात श्री अनिल कुमार वर्मा, एआरएम रोडवेज श्री राजेश कुमार आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks