
एटा,अवागढ़, । ब्राह्रमण बताकर युवती से प्रेम-विवाह किया। उस युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस पहुंची तो मौके से राख मिली है। घर पर कोईp भी ससुरालीजन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के घरवालों से संपर्क में जुटी है।
पूरा मामला थाना अवागढ़ के गांव कटेलिया का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव कटेलिया का युवक दिल्ली में नौकरी करता है। युवक ने फेसबुक पर ब्राह्रमण के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी थी। ब्राह्रमण बताकर युवती को प्रेम-जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है युवती को दिल्ली से अपने साथ ले आया था। 14 दिसंबर को अवागढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी भी की थी। शनिवार को अवागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि उस महिला की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। मामले की जानकारी पर अवागढ़ पुलिस गांव पहुंची।
मौके से राख मिली है। घर पर कोई भी ससुरालीजन नहीं मिला है। राख को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि गांव में महिला को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। कोई भी पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है। जिसके बाद पुलिस महिला के घरवालों से संपर्क करने में जुट गई है।
महिला की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया गया है कि प्रेम-विवाह किया गया था। मौके से राख मिली है। घर पर कोई नहीं मिला है। अवागढ़ पुलिस को निर्देश दिए गए है कि वह महिला के घरवालों से संपर्क करें और आगे की कार्रवाई करें।
कृष्ण मुरारी, सीओ अवागढ़ एटा।