खेत मिला सैनिक का शव, हत्या का शक



एटा,सकीट, । घर के पीछे खेत में युवक का शव पड़ा मिला। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। घरवालें भी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

थाना सकीट के गांव सकतपुर निवासी शीलेन्द्र यादव (40) बीएसएफ में सैनिक थे और कलकत्ता में तैनाती थी। बताया जा रहा है कि 10 साल पहले नौकरी छोड़कर घर पर आ गए थे। बताया जा रहा है कि नौकरी से संबंधित मामला कोर्ट में है। वर्तमान में मोहल्ला उरहना में घर बनाकर रहते थे। पत्नी मायके गनेशपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी में रहती है। यह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते थे और नीचे का कमरा किराए पर दे रखा है। इसमें दो लोग रहते हैं। शनिवार सुबह लोगों ने शीलेन्द्र यादव का शव घर के पीछे खेत में पड़ा देखा। मामले की जानकारी पुलिस, घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे भाई सोनू ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks