
कथा वाचक पर चलाई गोली बाल-बाल बचे, जांच हुई शुरू*
आगरा/मैनपुरी । ट्रांसयमुना निवासी कथावाचक आधार चैतन्य पर शनिवार को हमला हुआ। आरोप है कि तमंचे से गोली चलाई गई। वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने ने एसपी मैनपुरी को तहरीर दी है। आरोप एटा निवासी कथावाचक प्रवेश कुमार पर लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा है। जांच कर रही है।
शनिवार को ट्रांस यमुना कालोनी निवासी कथावाचक आधार चैतन्य ने एसपी मैनपुरी से मिले। एक प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि कथावाचक प्रवेश कुमार उनकी हत्या करने चाहते हैं। आरोपित कथावाचक ततरई थाना जैथरा एटा के निवासी हैं। वर्तमान में देवी रोड चुंगी मैनपुरी में रहता है। आरोपित आए दिन उन्हें धमकी देता है। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर गाली-गलौज करता है। उन्हें अपमानित कर रहा है। शनिवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने स्वयं को कोतवाली मैनपुरी से संदीप यादव दरोगा बताया। जानकारी दी कि प्रवेश ने उसके खिलाफ तहरीर दी है जिसकी जांच करनी है।
वह अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे तो वहां पता चला कि उपरोक्त मोबाइल नंबर बंद है। संदीप यादव नाम का कोई दरोगा कोतवाली में नहीं है। इसके बाद वह कोतवाली से शीतला माता मंदिर दर्शन करने चले गए। ईशन नदी पुल के निकट रास्ते में मिले प्रवेश ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली गाड़ी की हेडलाइट के पास लगी। ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी। आरोपित ने चीखते हुए जान से मारने की धमकी दी।
● दूसरे कथावाचक पर लगाए मारने, धमकाने के आरोप ●
● एसपी को शिकायती पत्र देने पहुंचे कथावाचक आधार चैतन्य
● जांच के बाद पुलिस दर्ज करेगी मुकदमा, जांच शुरू
*बहू ने भिजवाया था जेल*
कथावाचक आधार चैतन्य के खिलाफ पूर्व में औरंगाबाद में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा उनकी बहू ने दर्ज कराया था। उस समय एत्मादुद्दौला थाना पुलिस ने अगस्त 2018 में उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा था। औरंगाबाद से मुकदमा आगरा ट्रांसफर हो गया था।
*मामला मेरे संज्ञान में है। कथावाचक ने मुझसे मुलाकात भी की थी। उनकी तरफ से जो भी तहरीर दी गई है उसकी जांच होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।*
संतोष कुमार, सीओ सिटी