
600 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में कासगंज पुलिस ने अमर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी, बहादुर पुरा मौ.कोतवाली , जनपद मथुरा को , क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में दो अदद मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।