छज्जा गिरने से राजमिस्त्री व एक अन्य युवक घायल

फर्रुखाबाद/ कायमगंज-छत का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री व एक अन्य युवक घायल

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटासा में राजकिशोर उर्फ टिंकू जाटव पुत्र रविंदर के मकान का छज्जा लगभग 10 दिन पहले पड़ा था। तथा कुछ दिन पहले ही उसको खोला गया था। आज उस छज्जे पर बाउंड्री व प्लास्टर के कार्य के लिए राजमिस्त्री नीरज और उसकी लेबर शिवम गए हुए थे जैसे ही छज्जे पर राजमिस्त्री और लेबर चढ़ी वैसे ही छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। जिसमें शिवम व राजमिस्त्री नीरज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख परिजनों में भगदड़ मच गई। घायल अवस्था में शिवम को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रिफर कर दिया गया वहीं राजमिस्त्री को भी एंबुलेंस के द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया जा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks