
एटा- नयागाँव पुलिस को मिली सफलता, एक शराब तस्कर 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागाँव पुलिस द्वारा एक आरोपी संजेश पुत्र अमृत सिंह निवासी भगवन्तपुर थाना सकीट जनपद को फर्रुखाबाद बॉर्डर से समय करीब 01.30 बजे 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- संजेश पुत्र अमृत सिंह निवासी भगवन्तपुर थाना सकीट जनपद- एटा
बरामदगी का विवरण
- 20 पव्वा अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 ललित कुमार निमी
- का0 मनोज कुमार