कासगंज रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित जन आक्रोश पैदल यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आज निम्नलिखित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया

10 जनवरी 2024 को कासगंज रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित जन आक्रोश पैदल यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आज निम्नलिखित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दिनांक 26.12.2023 को एटा सदर तहसील में हुई बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार आज आज दिनांक 29.12.2023 को प्रातः 09:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल ने पूर्व विधायक मारहरा अमित गौरव यादव टीटू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर वजीर सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र कुमार लोधी, ब्लॉक प्रमुख निधौली कलां सुनील यादव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उक्त पदयात्रा में अपने सहयोगी साथियों सहित सम्मिलित होकर किसान मजदूर नौजवानों की आवाज को सरकार तक पंहुचाने में मदद करने की अपील की उपरोक्त जनप्रतिनिधियों ने उक्त जन आक्रोश पैदल यात्रा में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं मिलने वाले सभी साथियों से एटा रेल विस्तार आंदोलन में व्यक्तित्व रूप से सहयोग करने का निवेदन करते हुए पैदल यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रेम सिंह, टिंकू भाई, पिंटू भाई, संदीप जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks