मूर्ति की स्थापना व ब्राम्हण समागम –तैयारियां युद्ध स्तर पर!

28 दिसम्बर को नैमिष में होगी भगवान परशुराम जी महाराज की मूर्ति की स्थापना व ब्राम्हण समागम –तैयारियां युद्ध स्तर पर!
_—————————————–
88000 ऋषियों की तपस्थली पावन भूमि नैमिष के पहला आश्रम में 28 दिसम्बर दिन गुरुवार को भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना व ब्राम्हण महासमागम का कार्यक्रम ब्राम्हण चेतना परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है! जिसके मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजयसभा सांसद डा दिनेश शर्मा जी रहेंगे!आज स्टडी वेल स्कूल में कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया, और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राम्हण चेतना परिषद के प्रदेश महासचिव पं. अभिषेक त्रिपाठी एडवोकेट, प्रदेश महासचिव सुशील मिश्रा गुदुरु, प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी ने जिलाध्यक्ष पं. अनुज त्रिवेदी व समस्त टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की!
इस तैयारी बैठक में
अभिषेक त्रिपाठी प्रदेश महासचिव
आशुतोष तिवारी प्रभारी सीतापुर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवदीन दीक्षित,जिला अध्यक्ष अनुज त्रिवेदी जिला महासचिव राहुल तिवारी जिला उपाध्यक्ष गोविंद पाण्डे हर्षित त्रिपाठी, समेत समस्त कार्यकर्त्ता व विप्र बंधु उपस्थित रहे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks