उस्ताद बेलाल नोमानी को अंतरराष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार से सम्मानित

वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र के रहने वाले उस्ताद बेलाल नोमानी को अंतरराष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वाराणसी जैतपुरा के रहने वाले फन ए सिपाहगिरी के उस्ताद बेलाल अहमद नोमानी को भारत सरकार नीति आयोग द्वारा युद्ध कौशल प्रशिक्षण फन ए सिपहगिरि में वाराणसी सहित गुजरात महाराष्ट्र और राजस्थान में जा जा कर लोगो को फन ए सिपहगिरी की युद्ध कौशल कला का हजारों लोगो को प्रशिक्षण दिया। नीति आयोग ने इनकी मेहनत और लगन व कला को देखते हुए बेलाल अहमद नोमानी को अंतराष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार से नवाजा है यह पुरस्कार दिल्ली में दिनांक 22/12/23 को मिला। ये पुरस्कार पा कर उस्ताद बेलाल अहमद नोमानी ने वाराणसी का मान सम्मान बढ़ाया है। दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करने के बाद आज वाराणसी आने पर बेलाल अहमद नोमानी ने बताया कि मैं भारत सरकार नीति आयोग का बहुत बहुत सुक्रगुजार हूं की भारत सरकार ने मुझ नाचीज को युद्ध कौशल कला फन ए सिपहगिरी की प्रशिक्षण देने के लिए मुझे ये अवार्ड दे कर मेरा हौसला बढ़ाया है मैं इसके लिए भारत सरकार नीति आयोग का बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं आगे भी भारत की इस प्राचीन कला फन ए सिपहगिरी को जो ये कला धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है इस कला को बढ़ाने के लिए मैं लोगो को आगे भी निःशुल्क प्रशिक्षण देता रहूंगा। वाराणसी आने पर उस्ताद बेलाल नोमानी का जोरदार तरीके से स्वागत वह अभिनंदन किया गया।
स्वागत करने वालों में पार्षद हाजी ओकास अंसारी अफरोज अंसारी पार्षद गुलशन अली पार्षद बेलाल अंसारी डा0 डी के उस्ताद असलम खलीफा उस्ताद कलीम शम्स उस्ताद मो0 यासीन उस्ताद अब्दुल कय्यूम उस्ताद एकराम इत्यादि लोगों की मौजूदगी रही।रिपोर्ट जमील अख्तर वाराणसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks