लेमशालें चल पड़े हैं लोग मेरे तेरे गांव के अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे तेरे गांव में-सैयद मुनीर अकबर


ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे तेरे गांव के अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे तेरे गांव में-सैयद मुनीर अकबर
आज़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में शुरू यूपी जोड़ो यात्रा प्यार का संदेश लेकर चलने वाली यात्रा से लोगों को बताया गया देश में ऐसा प्रधानमंत्री अब तक नहीं देखा गया जो अपनी पार्टी को चुनाव जिताने के लिए पूरी सरकार, पूरी मशीनरी और सारी लोकतांत्रिक मर्यादाएं दांव पर लगा दे। अब तक चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्रियों की एक-दो प्रतीकात्मक रैलियां होती थीं जिसमें वे अपनी नीतियां और कार्यक्रम बताते थे। बाकी पार्टी चुनाव लड़ती थी। प्रधानमंत्री की ओर से यह मर्यादा बनाकर रखना अनिवार्य होता था कि वे सिर्फ अपनी पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं।

यह मोदी की सरकार है जिसमें देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को एक-एक करके बर्बाद कर रहा है। लोकपाल, सूचना आयोग, चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी, पुलिस, अदालत- एक के बाद एक को पंगु बना दिया है लेकिन दिखावटी तौर पर लोकतंत्र चलता भी रहेगा और सत्ता अपने लिए उन सबका बेशर्म इस्तेमाल करती रहेगी।
वे जानते हैं कि लोकतंत्र, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मर्यादाओं से चलता है, इसलिए वे इसे रौंद रहे हैं। यह सब तब तक चलता रहेगा, जब तक आपको कोई फर्क नहीं पड़ता और आप आवाज नहीं उठाते।
अब जागो ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे तेरे गांव के – अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे तेरे गांव के
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद वसी अहमद रिज़वी ताहिर अन्सारी जिला चेयरमैन हकीम ज़फ़र महमूद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी,एसी एसटी के पूर्व चेयरमैन शिव राम बाल्मीकि, राजू सैफी, फारूक अब्दुल्ला, विशाल भारद्वाज इमरान अली विकास सिंह सरवर आलम वकील अहमद फ़ैज़ खान साहिल शेख सलीम कुरैशी रिहान चौधरी तमजीम खां वसीम अहमद फजरू खां नसरूदीन कलवा जाटव हाफिज सईद अजमल आमिर खान आबिद हुसैन व हजारों लोग यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks