नए वैरिएंट जेएन1 के सामने आने के बाद भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल

*नए वैरिएंट जेएन1 के सामने आने के बाद भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है।आज शनिवार को देशभर में कुल 752 नए कोरोना केसेज आए। 21 मई के बाद पहली बार इतनी बड़ी तादाद में कोरोना केसेज आए हैं।इसके साथ ही देश में कुल ऐक्टिव केसेज की संख्या 3000 के ऊपर जा चुकी है।अब देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3420 हो चुकी है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। इनमें दो लोगों ने केरल तो राजस्थान और कर्नाटक में भी एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,33,332 तक पहुंच चुकी है और कुल मरीज 4.5 करोड़ हैं। सुबह आठ बजे अपडेट किए गए मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक कुल 17 राज्यों ने कोरोना के मामलों में उछाल देखा है। इसके मुताबिक केरल में 266, कर्नाटक में 70, महाराष्ट्र में 15, तमिलनाडु में 13, गुजरात में 12 मामले सामने हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 325 है। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना के मामलों में हो रहा इजाफा चिंता की बात नहीं है। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि वह इसको लेकर अनावश्यक परेशान न हों। हालांकि लोगों से एहतियात बरतने और सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाकर जाने की सलाह दी गई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks