
विकासखण्ड महराजगंज के हलोर इकाई में व्यापार मण्डल की बैठक आज दिन शनिवार को व्यापार मण्डल कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल महामंत्री बैजनाथ गुप्ता कोषाध्यक्ष तेजभान सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें मनोज मिश्रा वरिष्ठ उपाध्याय, मोहम्मद हुसैन उपाध्यक्ष, रामराज संयुक्त महामंत्री, अभिषेक शुक्ला उपाध्यक्ष, अशोक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, याकूब अहमद उपाध्यक्ष, ओंकारनाथ गुप्ता संयुक्त महामंत्री, विपिन चौधरी मंत्री, प्रभाकर पटेल मंत्री, अर्पित पटेल मंत्री, रामस्वरूप संगठन मंत्री, अभयराज संगठन मंत्री, जगदीश वर्मा संगठन मंत्री, अमित पटेल उपाध्यक्ष सहित सभी को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि आगे चलकर व्यापार मण्डल परिवार को और विकसित किया जायेगा। हलोर के साथ साथ ओसाह बाजार व गुमावां बार्डर में भी संगठन अपना विस्तार करेगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया कि अगर किसी भी व्यापारी को अनैतिक तरीके से या बेवजह परेशान किया गया तो संपूर्ण व्यापार मंडल परिवार उसके साथ खड़ा मिलेगा। अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का गलत तरीके से कोई नुकसान या शोषण नहीं कर पाएगा। अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने यह भी कहा कि अगर किसी भी व्यापारी बेवजह परेशान किया गया तो उसके साथ समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी उसके साथ खड़े मिलेंगे। किसी भी व्यापारी का कोई भी नुकसान नहीं होगा।