रोजगार मेले में 93 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एटा ! जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज शनिवार को दीनबन्धु दीनानाथ पी०जी० कॉलेज, शिवनगर, अलीगंज रोड पर सम्पन्न रोजगार मेले में 115 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ! जिनमें से 93 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 3 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। होली हर्ब्स कम्पनी में 44 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 37 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया, जी 4एस सिक्योरिटी सौल्यूशंस इण्डिया प्रा०लि० कम्पनी में 24 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 21 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया एवं पीपल ट्री ऑनलाइन कम्पनी में 47 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 93 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks