समस्त विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश के दिन कार्यालय पर उपस्थित रहे।-प्रबंध निदेशक

एटा, दक्षिणाअंचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर के आदेशानुसार समस्त विद्युत अधिकारी/कर्मचारी वर्तमान में उप्र शासन द्वारा लागू एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 तक होने एवं जनसामान्य को (ओटीएस) सुविधा का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के दृष्टिगत एतद्वारा निगमहित में आदेशित किया जाता है कि आगामी अवकाश के दिनों (दिनांक 24 दिसम्बर 2023, 25 दिसम्बर 2023 एवं 31 दिसम्बर 2023) में समस्त वितरण कार्यालय सामान्य दिवसों की भाँति यथावत् खुले रहेंगे।
साथ ही उपरोक्त दिवसों मे डिस्कॉम के अन्तर्गत कार्यरत समस्त अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता स्तर के सभी अधिकारी अपने कार्यालय के मुख्यालय से बाहर अधोहस्ताक्षरी की बिना अनुमति के प्रस्थान नहीं करेंगे।
इसी प्रकार सहायक अभियन्ता सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता सम्बन्धित अधीक्षण
अभियन्ता की बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करेंगे।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगें।