मेला मार्गशीष में मीडिया कर्मियों से अभद्रता

अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने को कुर्सियों से उठाये पत्रकार

कासगंज । जनपद में प्रति वर्ष लगने बाले मार्गशीष मेला इस बार न सिर्फ अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया बल्कि मेला पंडाल भी दबंगों की दबंगई से चीख उठा, ताजा नजारे आज बुधवार उस समय के हैं जब मेला मार्गशीष के भीड़ से भरा पंडाल में अव्यवस्थाओं से जूझ उठा, हालात कुछ ऐसे बताये जाते हैं कि पत्रकारों के लिये डाली गई कुर्सियों पर पत्रकारों को ही नहीं बैठने दिया कारण शायद अव्यवस्थाओं से झूझते पंडाल परिसर की कुछ पत्रकार वीडियो बनाने लगे जो मौजूद नेताओ को खलने लगी, फिर क्या था कुर्सियों पर बैठे पत्रकारों से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उन्हें कुर्सियों से उठाकर भी फेंका गया । घटना के बाद पत्रकारों ने शालीनता और सभ्यता का परिचय दिया और पंडाल ही नहीं, मेला परिसर ही छोड़ कर निकल लिये ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks