
बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जैन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर संत सदन जैन नगर खेड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया
इस मौके पर बसपा आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु मायावती जी कि सरकार ने ही जैन समाज को उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक का दर्जा दिया था श्री सम्मेद शिखर जी के मुद्दे पर केवल बसपा के सांसद ने संसद में जैन समाज के हित की आवाज उठाई थी
बैठक में बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाने की मांग करते हुए तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया गया
जैन समाज के संयोजन में आयोजित बैठक में श्री डेबिट जैन श्री नीतेश जैन नाटी श्री पवन जैन श्री सचिन जैन श्री निखिल जैन श्रीं अंकित जैन श्री आकाश जैन श्री सतेन्द्र जैन खेड़ा श्री आलोक जैन श्री अचिन जैन श्री राजेश जैन श्री भान कुमार जैन श्रीं मनोज जैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र जैन रॉकी ने किया