
एटा–थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
घटना –
दिनांक 17.12.2023 को नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुअसं–426/2023 धारा 323, 504, 506, 354 भादवि0 व 7/8 पोस्को एक्ट बनाम सोनू कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी मिसौली थाना जलेसर एटा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी
उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना जलेसर पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.12.2023 को समय करीब 08.55 बजे खेरिया पैट्रोल पम्प के सामने सादाबाद रोड थाना जलेसर एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.सोनू कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी मिसौली थाना जलेसर एटा उम्र करीब 27 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र थाना जलेसर एटा
- उ0नि0 श्री अभिलाख सिंह थाना जलेसर जनपद एटा
- है0का0 413 तेजपाल सिंह थाना जलेसर एटा