72 वर्षीय वृद्ध का शव नाले में मिला

आगरा ब्रेकिंग ,,,,,,,,,थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद नगर साकेत कॉलोनी साकेत हॉस्पिटल के सामने 72 वर्षीय वृद्ध का शव नाले में मिला ।

परिजनों के मुताबिक मंगलवार को थाना शाहगंज में गुमशुदगी कराई गई थी दर्ज ।

इसी नाले में आज से 4 वर्ष पूर्व एक बच्चे की नाले में गिरने से हो चुकी है मौत ।

नगर निगम की लापरवाही इसमें साफ तौर से देखी जा सकती है ।

गोविंद नगर साकेत कॉलोनी से लेकर कोठी मीना बाजार के नाले में अब तक कई हादसे हो चुके हैं बावजूद इसके नगर निगम नहीं ले रहा है कोई सबक ।

खुले नाले होने के कारण आए दिन होते रहते है हादसे ।

72 वर्षीय वृद्ध की पहचान अशोक जैन निवासी 17 गोविंद नगर साकेत कॉलोनी के रूप मैं हुई है ।

72 वर्षीय अशोक जैन मंगलवार को सुबह तड़के घर से निकले थे उसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी व कई जगह-जगह उन्हें ढूंढने का प्रयास किया था ।

आज सुबह लोगों ने नाले में शव मिलने सूचना दी तब जाकर परिजनों को सूचना प्राप्त हुई ।

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल ।

बड़ा सवाल आखिरकार इतने हादसे होने के बावजूद नगर निगम क्यों नहीं ले रहा है कोई सुध क्या नगर निगम को इससे भी बड़े हादसे का है इंतजार ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks