फैज अहमद खान महिला दरोगा से कहा मेरे साथ सो जाओ,थानाध्यक्ष बना दूंगा; निलम्बित

बिहार पुलिस में डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी फैज अहमद खान कैमूर जिले के मोहनिया में एसडीपीओ के पद पर तैनात थे। एसडीपीओ अपनी जूनियर महिला दारोगा को मोबाईल फोन पर अश्लील मैसेज कर रहा था। महिला दारोगा को एसएचओ बनाने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने की भी मांग की थी।
*महिला दारोगा ने साहस का परिचय देते हुए कैमूर के एसपी ललित मोहन शर्मा को पुलिस अधिकारी की करस्तानी की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।एसपी ने जांच कमेटी गठित की और कमेटी ने महिला दारोगा की आरोपों को सही पाया और रिपोर्ट प्रस्तुत की।इसी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया।विभाग ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ को निलंबित कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
#Bihar