
एटा, । दो दिन पहले जैथरा में ट्रक से बरामद हुए चने को लेकर चार विभाग जांच में जुटे हैं। करीब-करीब जांच प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस चने का मालिक कौन था। ट्रक चालक पर करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर जांच प्रक्रिया को बंद कर दिया गया। इस पर मंडी की ट्रैक्स चोरी का ही मामला बताया। जैथरा क्षेत्र में चर्चा है कि इस चने में कोई न कोई गोलमाल जरूर है।
तीन दिन पहले जैथरा पुलिस को सरकारी चने बेचने के लिए ट्रक में लोड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने चने सहित ट्रक को थाना में खड़ा कर अधिकारियों को सूचना दे दी। जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, मंडी समिति, राजस्व विभाग की टीम को लगा दिया। दो दिन तक चली जांच के बाद भी यह ज्ञात नहीं हो सका कि इसका मालिका कौन है। ट्रक दरियावगंज रोड पर बने एक मकान में मिला था। ट्रक चालक से भी पूछताछ की गई, लेकिन यह पता नहीं चला कि यह चने किसके हैं और कहां के लिए जा रहे थे।
अधिकारियों की टीम के पहुंचते ही चने छुड़ाने के लिए लोग इधर-उधर मंडराते रहे। चर्चा यह है कि किसी न किसी सरकारी योजना से जुड़े हो सकते हैं। जैथरा में बेचे जाने की आशंका है। प्रमुख रूप से चने दो विभागों के पास ही आना बताए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से चने बंटने के लिए आए ही नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारी भी दावा कर रहे हैं कि इतनी बड़ा मात्रा में चने बीज के रूप में नहीं आते।