05 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 72 कैन बीयर अवैध बरामद

*एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 72 कैन बीयर अवैध बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना निधौली कला*
थाना निधौली कला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को एस0बी0आई0 बैंक के सामने वाली गली से *48 कैन बीयर अवैध* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कला एटा पर *मु0अ0स- 121/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- यतेंद्र पुत्र उजीर निवासी सरमनपुर थाना निधौली कला एटा।
*बरामदगी*
1- 48 कैन बीयर अवैध बरामद।

*(2)- थाना निधौली कला*
थाना निधौली कला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को एस0बी0आई0 बैंक के सामने वाली गली से *24 कैन बीयर अवैध* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कला एटा पर *मु0अ0स0- 122/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- ओमवीर पुत्र महेंद्र निवासी नंगला उदय थाना निधौली कला एटा।
*बरामदगी*
1- 24 कैन बीयर अवैध बरामद।

*(3):- थाना पिलुआ*
थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम धर्मपुर से *10 पेटी अवैध देशी शराब ढक्कन आदि* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ एटा पर *मु0अ0स0- 96/2020 धारा 60(2), 63 आबकारी अधिनियम 104 ट्रेड मार्का अधिनियम 1999 तथा मु0अ0स0- 97/2020 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- बबलू पुत्र रमेश निवासी धर्मपुर थाना पिलुआ एटा।
2- रामनरेश पुत्र केशपाल निवासी ग्राम करपैटा थाना पिलुआ।
*बरामदगी*
1- 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
2- नए ढक्कन 425 मार्का वेब अलीगढ़
3- रेपर 282 मार्का जी0बी0 बार्डर देशी शराब।
4- शील पन्नी 220
5- ढक्कन शील करने की एक मशीन।

*(4):- थाना जैथरा*
थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम ढ़ीपा से *20लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर *मु0अ0स- 164/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- अतुल पुत्र राकेश निवासी न0 ढीपा थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks