जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर कृषि विभाग के कार्येा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ

जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर कृषि विभाग के कार्येा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ

सिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर कृषि विभाग के कार्येा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी पवन अग्रवाल नें गेहॅू, जौ, मक्का, चना, मटर, मंसूर, तोरिया, राई/सरसो, अलसी आदि बीजो के वितरण के बारे में समीक्षा की । इसके साथ ही साथ खाद पर दी जा रही सब्सिडी के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओ का पात्र लाभार्थी तक पहुॅचे। इसके साथ ही साथ सब्सिडी पर पारदर्शिता होनी चाहिए। मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही उद्यान विभाग की भी समीक्षा की गयी। पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओ की जानकारी लोगो तक पहुॅचाने तथा पात्र लाभार्थी को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 जीवन लाल, व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks