अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ 22 दिसंबर से एटा में
विशन पाल सिंह चौहान

एटा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन एटा नगर के शिकोहाबाद रोड स्थित विजय शारदा पुरी वी.एस. गार्डन उद्देतपुर के प्रांगण में दिनांक 22- 12- 2023 से दिनांक 25 -12-2023 आयोजित किया जाएगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए उपलब्ध कराते हुए आयोजन समिति गायत्री परिवार एटा के मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान तथा जिला समन्वयक बदन सिंह यादव जी ने बताया है कि इस कार्यक्रम में दिनांक 24 तथा 25 दिसंबर 2023 को शांतिकुंज हरिद्वार से मुख्य अतिथि के रूप में आने वाली आदरणीय शैफाली पण्ड्या दीदी धर्मपत्नी डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या भैया जी की गरमामई उपस्थित उल्लेखनीय रहेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस 22- 12 – 2023 को प्रातः 9:00 बजे से 224 कलश तथा 27 सद्ग्रंथों की शोभा यात्रा का शुभारंभ कैलाश गंज स्थित कैलाश मंदिर के सामने वाले प्रांगण से शुभारम्भ होकर जीटी रोड हाथी गेट होता हुआ शिकोहाबाद रोड से कार्यक्रम स्थल पर जाकर संपन्न होगा,और इसी दिन सांय 3: बजे से शांतिकुंज हरिद्वार की विद्वान टोली प्रमुख द्वारा प्रवचन किए जाएंगे।
इसी क्रम में द्वितीय दिवस दिनांक 23 -12 – 2023 को प्राप्त 7:00 बजे से ध्यान – साधना एवं प्रज्ञा योग, प्रातः 9:00 बजे से देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर 2:00 बजे से कार्यकर्ता गोष्ठी और 3: 00 बजे से प्रवचन होंगे। तृतीय दिवस दिनांक 24 – 12 – 2023 प्रातः7:00 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, प्रातः 9:00 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा साथ 3:00 बजे से प्रवचन संपन्न होंगे।
कार्यक्रम के आखिरी चतुर्थ दिवस दिनांक 25 – 12 – 2023 को प्राप्त है 7:00 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग तथा प्रातः 9:00 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार और अंत में संकल्प एवं विदाई समारोह संपन्न होगा।
प्रेस वार्ता के शुभारंभ में कार्यक्रम आयोजन समिति गायत्री परिवार एटा द्वारा दर्जनों पत्रकार गणों को अंग वस्त्र तथा गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा हस्तलिखित साहित्य (पुस्तके) भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान गायत्री परिवार एटा के अवनीश तोमर, विद्या राम जी, वीरेंद्र सिंह तोमर (मामा) राधेश्याम श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, डॉक्टर योगेंद्र वर्मा, पप्पू शर्मा, रामौतार सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, नीरज यादव, पूरन सिंह, सत्यदेव उपाध्याय, हरिप्रसाद बाबूजी, रामू ,राजू वर्मा, सत्यपाल सिंह, माता दीन, धारा सिंह, सचिन, शिव प्रसाद, रामनाथ, श्याम, एवं रामा, श्रीदेवी, राधा रानी पुंडीर, रानी भदोरिया, कमला, सरला चौहान, रीता, गीता गोल्डी वर्मा, विमलेश कश्यप, अर्चना, इत्यादि महिला पुरुष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।विशन पाल सिंह चौहान