हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना अलीगंज को मिली सफलता,थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं-303/2023 धारा 147/148/149/307/323/504 भादवि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त शिवपाल पुत्र पन्नीलाल निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज जनपद एटा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. शिवपाल पुत्र पन्नीलाल निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज जनपद एटा।

बरामदगी

  1. 02 तमंचे व 17 कारतूस।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 श्री अरुण पवांर
2.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
3.का0 नकुल कुमार
4.का0 अमरजीत सिंह
5.का0 सचिन कुमार
6.का0 धर्मेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks