
कल दिनांक 14.12.2023 को 11 बजे एटा रेल विस्तार तथा किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर दिनांक 10 जनवरी 2024 को कासगंज रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा
एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ता प्रातः 11:00 बजे एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर एकत्रित होकर एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार एवं एटा से दिल्ली को सीधी सटल रेल चलाने तथा एटा टूंडला रेल का सही समय निर्धारित कराने, एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून, ब्रज प्रदेश बनाने, खाद, बीज, पानी, बिजली सहित आदि लंबित प्रमुख मांगों को लेकर 10 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे कासगंज रेलवे स्टेशन से पैदल मार्च कर कचहरी एटा के घेराव के संदर्भ में प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा को सोपा जाएगा संगठन के सभी साथियों से आग्रह है कि उपरोक्त निश्चित समय पर कचहरी स्थित धरना स्थल पहुंचने का कष्ट करें।