
एडीजी द्वारा थाना कोतवाली कासगंज का निरीक्षण , दिये आवश्यक निर्देश।
कासगंज,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ज़ोन आगरा श्री मती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा थाना कोतवाली कासगंज का वार्षिक निरीक्षण करते हुए आगन्तुक रजिस्टर , महिला हैल्प डैस्क रजिस्टर चैक करते हुए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करे और उनकी समस्या को सुनकर प्राथमिकता के साथ उनकी हर संभव मदद की जाय उन्होंने कार्यालय में अन्य अभिलेखों को चैक किया और उन्हें अपडेट रखने और रखरखाव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए , उन्होंने थाना परिसर ,मालखाना , कार्यालय ,बैरक , भोजनालय व बंदी घर आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।
ए डी जी द्वारा ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए उनकी जिम्मेदारियों के बारे में समझाया और उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें कम्बल वितरित किए। साथ ही व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से वार्तालाप करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण यथाशीघ्र करने एवं निडर होकर व्यापार करने का आश्वासन दिया। डी आई जी अलीगढ़ , शलभ माथुर , पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ,अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे , क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ज़ोन में आप्रेशन जागृति अभियान की सफलता के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।