25,0000 का इनामी , पुलिस मुठभेड़ में घायल , गिरफ्तार

कसगंज,25,0000 का इनामी , पुलिस मुठभेड़ में घायल , गिरफ्तार।
जनपद में थाना अमांपुर के अन्तर्गत थाना सहावर पुलिस एवं एस ओ जी टीम ने मुअसं 129/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र सुरेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम फगौता , थाना अमांपुर , कासगंज को गुड़गुड़ तिराहे के पास थाना अमांपुर क्षेत्र से गश्त एवं चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने बताया कि अभियुक्त पर जनपद कासगंज एवं एटा के क ई थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं ।यह अभियुक्त 2/3 गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित है । इस पर 25,000 रु का इनाम घोषित है , उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर , तीन खोखा कारतूस ,315बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एक मोटरसाइकिल काले रंग की व 310 रु नकद बरामद हुए हैं। अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाना भी बताया जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks