प्रदेशों एवं जिलों में भी मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम

विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा के निर्देशन में राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली और राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद के साथ अन्य कई प्रदेशों एवं जिलों में भी मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम

विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह दिनकर एवं राष्ट्रीय संरक्षक माननीय एस. एस. दिनकर के निर्देशन में मुख्यालय उत्तम नगर नई दिल्ली कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद रामानंद शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यालय पर ध्वजारोहण कर एवं डॉ भीमराव अंबेडकर, भारत माता एवं सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारी संख्या में पदाधिकारी व सद्स्य गण उपस्थित रहे। विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा , पर्यावरण एवं मौलिक अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई ।इसी क्रम में भारत देश के प्रदेशों एवं कई जिलों में विश्व मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जैसे झांसी मंडल ,ललित पुर, रायबारेली , बरेली, बिहार, समस्तीपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, मुंबई, महाराष्ट्र,मोचकाला, जौनपुर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, बाराबांकी, लखनऊ, जौनपुर जिला प्रभारी श्रवण कुमार एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर नागेन्द्र प्रताप आदि विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अलग अलग प्रदेशों और जिलों में विश्व मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks