
अलीगढ़ के थाना कोतवाली में आज एक दरोगा की लापरवाही से उसकी पिस्टल से चली गोली एक महिला के सिर में जा लगी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला इशरत अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई थी तभी अचानक दरोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे महिला के सिर के पीछे के हिस्से में जा लगी। मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले में दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की जा रही है। दरोगा मनोज शर्मा को निलंबित किया गया है।