जेल से भी बत्तर सजा झेल रहे कोरोना पीड़ित रोगी
एटा । अब तक कोरोना संक्रमण से बचे चले आ रहे जनपद में तीन संक्रमित लोगों का निकलना इतना घातक होगा शायद किसी ने सोचा नही, पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासनिक अनदेखी के चलते उन्हें जेल भी बत्तर सजा भुगतनी पड़ रही है इतना ही नही उनके साथ साथ यहां तैनात स्वास्थ कर्मचारियों की भी अनदेखी की गई है । हालांकि इस मामले से सम्बंधित वीडियो भी शोशल मीडिया में वायरल की गई है । जिसमें बागवाला स्थित बनाये गये आईशलेशन बार्ड में बंद कोरोना पीड़ित और वहां तैनात स्वास्थ कर्मी भूंख प्यास और जरूरती सुविधाओ का रोना रोते देखे जा रहे हैं ।