बरेली : जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय 75वां स्थापना दिवस का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को जनपद बरेली के विकास खण्ड क्यारा के सिमराबोरी स्टेडियम में प्रातः 07.00 बजे से किया जायेगा, जिसमें जनपद के 15 विकास खण्डों से पी0आर0डी0 जवान प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जवानों द्वारा परेड एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।