
कासगंज,
थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एक अभियुक्त जावेद उर्फ कलुआ पुत्र वारिस निवासी ग्राम सुजावलपुर को एक अवैध तमंचा 315 बोर , और दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया , अभियुक्त पर 2/3 गैंगस्टर एक्ट ,3/5/8 गौ-वध अधिनियम 11पशु क्रूरता अधिनियम एवं 3/25/आयुध अधिनियम जैसे 09 मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं ।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च ,शोकसभा ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में प्रभु पार्क में शोकसभा का आयोजन किया गया तथा कैंडल मार्च निकालकर करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें डॉ शैलेन्द्र सिंह यदुवंशी , संजीव यदुवंशी एड, डॉ योगेन्द्र सिंह चौहान , शिवम् चौहान , निर्भय सिंह सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय बन्धुओं ने सहभागिता की।