ऑपरेशन जागृति अभियान दिनांक 06-12-2023 जनपद एटा

एटा

!!ऑपरेशन जागृति अभियान दिनांक 06-12-2023 जनपद एटा !!


⏹️ श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में आज दिनांक 06-12-2023 को जनपदीय पुलिस एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री शैलेश प्रताप सिंह, श्री मुकुन्द बल्लभ शर्मा, श्रीमती कल्पना जोशी की उपस्थिति में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया । सभी जगह आपरेशन जागृति के कार्यक्रम में लोगो (छात्र/छात्राओ व महिला/पुरूष ने हिस्सा लिया) ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।

▪️ ऑपरेशन जागृति अभियान के मुख्य उद्देश्यः-

  1. हिंसा से पीडित महिलाओं / बालिकाओं को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना । 2 . युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा / यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना । 3 . पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना । 4 . किशोरियों के साथ हैल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना। 5 .महिलाओं / बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना। 6 . समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में कमी लाना। 7 . विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना 8 . भूमि/ जमीनी विवादों के मामलों में महिलाओं का ढाल बनाना दुर्पयोग करने से रोकना। ऑपरेशन जागृति अभियान के अन्तर्गत पुलिस व प्रशासनिक टीम यूनीसैफ के पदाधिकारियों के माध्यम से एनजीओ व मनोवैज्ञानिकों संग जनपद के समस्त मोहल्लों / ग्रामों में जाकर महिलाओं / बालिकाओं व उनके अभिभावकों संग संवाद स्थापित कर उनके साथ काउसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराएंगे । उनको साइबर बुलिंग व यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करते हुए उनको उनके अधिकारों व सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे । इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि भूमि / जमीनी विवादों में महिलाओं को ढाल के रूप में प्रयोग किया जाता है । मुकदमे बाजी में उनको आगे करते हुए झूँठे मुकदमें लिखाए जाते हैं जिससे समाज में एक दूसरे के प्रति आक्रोश फैलता है, काउसलिंग के माध्यम से इस प्रकार के मामलों में कमी लाना भी उक्त अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य है । इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे । !! जनपद एटा में ऑपरेशन जागृति अभियान 03 स्तर पर लगातार जारी है !!

1 -ब्लॉक स्तर जागरुकता अभियानः- जनपद में ऑपरेशन जागृति अभियान के दृष्टिगत सभी 09 ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें आज दिनाँक 05-12-23 तक ब्लॉकों पर ट्रेनिंग दी जा चुकी है ।

2 . – ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकताः- ब्लॉक स्तर से ट्रेनिंग प्राप्त करने के पश्चात समस्त प्रशिक्षक अपने-अपने ब्लॉक से सम्बन्धित 02-02 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन जाकर बालिकाओ/ महिलाओं एवं नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करेंगे।

3 – स्कूल/कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियानः- ब्लॉक स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त भिन्न-भिन्न विभागों के प्रशिक्षकों द्वारा यूनिसेफ की टीम के साथ तथा स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से स्कूल कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर अध्यापिकाओं एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है।


विवरण


1. क्षेत्राधिकारी जलेसर द्वारा थाना जलेसर के ग्राम मिसोली में महिलाओं, गणमान्य लोगों, बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया उनसे अभियान के संबंध में फीडबैक भी लिया गया।


2. थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


3. थानाध्यक्ष मिरहची द्वारा थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम लालपुर, अंबेडकर पार्क में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


4.थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के श्री राम स्वरुप उ0मा0 विद्यालय नगला चमन पींजरी व ग्राम पंचायत देवतरा में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत समाज में होने वाले अपराधों व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर तथा सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरुक किया गया।


5.थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत कैला में डा० श्योदान सिंह स्कूल में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।


6.थाना नयागांव पुलिस द्वारा लालाराम बालिका इण्टर कॉलेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनको ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

7.थाना अलीगंज पुलिस द्वारा केडी पब्लिक स्कूल में महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

8.थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के नारायण इंटर कॉलेज एवं एस.एन इंटर कॉलेज में महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

09. क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस सहित बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


10.थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र गढीया जगन्नाथ में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


11. थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वरीगवां में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


12. थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के चेतराम सिंह इण्टर कॉलेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


13. थाना वागवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमती चित्तकुवर स्मारक इंटर कालेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks