जनपद स्तर पर मीडिया बन्धुओं के साथ आयोजित की गई बैठक

एटा

आमजन तक आपरेशन जागृति की पहुंच बढ़ाने तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाए जाने के दृष्टिगत जनपद स्तर पर मीडिया बन्धुओं के साथ आयोजित की गई बैठक

प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रबुद्ध सदस्यों से लिए गए सुझाव तथा आपरेशन जागृति को और भी बेहतर आयाम देने में मांगा सहयोग कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 06.12.2023 को पुलिस लाइन्स स्थित बहुद्देशीय हाल में जनपद के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम आपरेशन जागृति को और अधिक ढंग से प्रभावी बनाये जा सकने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की जो अहम भूमिका है उसके बारे में समीक्षात्मक वार्ता की गई। तत्पश्चात विभिन्न अखबारों एवं चैनलों के प्रतिनिधियों से आपरेशन जागृति को और भी प्रभावी बनाए जाने के संबंध में सुझाव मांगे गए तथा जनपद स्तर पर उनसे सहयोग की अपेक्षा की गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल, पीआरओ श्री राकेश कुमार सरोज तथा जनपदीय सोशल मीडिया सेल में तैनात सभी पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks