बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास को लेकर जागृत किया गया

बरेली : आज दिनांक 05-12-2023 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के पखबाड़ा मनाये जाने के सम्बन्ध में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुभाषनगर बरेली की छात्राओं को जनपद के सांस्कृति एवं पर्यटन स्थलों, वन स्टाप सेंटर, महिला पुलिस स्टेशन आदि की कार्य पद्धति को समझने तथा बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हेतु एक दिवसीय एक्सकर्जन/एक्सपोसर बिजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली श्रीमती नीलम शर्मा एवं श्रीमती मधुरिमा चंद्रा अध्यापिका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुभाषनगर, सुश्री सोनम शर्मा महिला कल्याण अधिकारी ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुभाषनगर बरेली की छात्राओं को महिला थाना का एक्सपोसर बिजिट कराया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर बरेली में श्रीमती चंचल गंगवार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित अधिनियमों, कानूनों, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपात सेवाओं के विषय में जानकारी दी गयी। बालिकाओं को जगन्नाथ टेम्पल, तुलसीमठ का बिजिट कराया गया। जगन्नाथ टेम्पल, तुलसीमठ के धर्मगुरूओं द्वारा प्राचीनता के विषय में जानकारी दी गयी एवं उसकी प्रसिद्धता के विषय में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि बालिकाओं की भ्रूण हत्या न की जाये व उनको भी बेटों के समान पोषित व शिक्षित किया जाये वह बेटा-बेटी के बीच किसी भी प्रकार का भेद-भाव न किया जाये व जिस प्रकार बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है उसी प्रकार बेटियों के जन्म को भी उत्सव के रूप में मनाया जाये। इसके अतिरिक्त कन्या सुमंगला योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता एवं शर्तें, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्रता एवं शर्तें, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की पात्रता एवं शर्तें व अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks