बंगाली टोला इंटर कॉलेज व प्राइमरी विभाग का पुरस्कार वितरण एव वार्षिकोत्सव बंगाली टोला इंटर कालेज के प्रांगण में हुआ सम्पन्न।

वाराणसी दिनांक 05 दिसम्बर 2023 बंगाली टोला इण्टर कॉलेज व प्राइमरी विभाग का पुरस्कार वितरणोत्सव एवं वार्षिकोत्सव बंगाली टोला इण्टर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया गया तदुपरान्त विद्यालय की शहीद वेदी पर पुष्ट अर्पण कर विद्यालय के शहीदों को याद किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरान्त वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जो डॉ० जयन्त कुमार चौधरी ने प्रस्तुत किया तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रबन्धक अशोक कान्ति चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत किया गया। परिचय के उपरान्त माल्यार्पण कर अतिथियों का सम्मान किया गया। सभा का स्वागत विद्यालय के प्राधानाचार्य डॉ० जय प्रकाश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका वाणी का विमोचन सम्पादक दिनेश कुमार तिवारी ने कराया साथ ही प्राइमरी विभाग की पत्रिका किसलस का भी विमोचन किया गया।
इण्टर कॉलेज की प्रगति रिर्पोट उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार जायसवाल तथा प्राइमरी विभाग की प्रगति रिर्पोट प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुष्मिता गोस्वामी ने प्रस्तुत किया अतिथियों का उद्बोधन के उपरान्त विद्यालय का पुरस्कार वितरणोत्सव प्रारम्भ हुआ। पुरस्कार वितरणोत्सव के उपरान्त विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें शास्त्रीय गायन दादरा शास्त्रीय नृत्य गीत शास्त्रीय नृत्य रवीन्द्र संगीत नृत्य नाटिका योगासन इत्यादि। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डा० जगत कुमार राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुनील सिंह ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार तिवारी रामफल प्रधान व निधि भट्टाचार्य ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० बिहारी लाल शर्मा कुलपति स०स० विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचिन छात्र एवं प्रख्यात रवर उद्योग परामर्श दाता डॉ० सोमनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रबन्धक अशोक कान्ति चक्रवर्ती उप प्रबन्धक देवाशीष दास प्रधानाचार्य डॉ० जय प्रकाश पाण्डेय प्रधानाचार्या प्राइमरी विभाग सुष्मिता गोस्वामी उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष साहित्य परिषद दिनेश कुमार तिवारी डॉ० जितेन्द्र कुमार मिश्र डा० सुषमा श्रीवास्तव श्री सुनील कुमार सिंह लालमणि मेजर विमल कुमार राव प्रकाश नारायाण सिंह अन्य विद्यालयों से पधारे प्रधानाचार्यगण डा० हरेन्द्र कुमार राय डा० चन्द्रमणि सिंह प्रभाश कुमार झा डा० अन्जू राय डा० पद्मजा शर्मा डा० रेनू सिंह डा० विश्वनाथ दूबे डा० एन०के सिंह डा० भगवती धर दूबे डा० राजेश पाण्डेय डा० उमेश सिंह डा० प्रतिमा यादव राजकीय क्वींस इ०का० के प्रा० डा० सुमित कुमार श्रीवास्तव श्री अच्यूतानन्द मिश्रा श्री आशुतोष कुमार भट्टाचार्य गिरिजेश कु० उपाध्याय श्री राजेश श्रीवास्तव दीपक कुमार कौशल कुमार गिरधारी मुखर्जी मौजूद रहे।